सोना-चांदी के दाम में गिरावट: दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमतें फिसलीं, निवेशकों ने की मुनाफावसूली

SHARE:

नई दिल्ली, कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच Delhi के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। All India Sarafa Association के अनुसार चांदी की कीमत में जहां बड़ी गिरावट आई, वहीं सोने के दाम में भी हल्की नरमी देखी गई।


चांदी 1,800 रुपये सस्ती, सोना भी फिसला

सर्राफा बाजार में चांदी 1,800 रुपये घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,55,300 रुपये था।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में कमजोरी देखी गई। हाजिर चांदी 2.09 प्रतिशत गिरकर 74.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोना 25.92 डॉलर की गिरावट के साथ 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।


अमेरिका-ईरान तनाव का असर

विशेषज्ञों के अनुसार US–Iran Talks Breakdown का असर बाजार पर पड़ा है। वार्ता में गतिरोध के कारण डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में मजबूती आई, जिससे कीमती धातुओं के दाम पर दबाव बना।


निवेशकों की मुनाफावसूली भी वजह

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों ने हालिया तेजी के बाद सोने में मुनाफावसूली की है। इसके अलावा कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव ने बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा दिया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई