रायपुर। विष्णुदेव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है, जिससे संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
संगीत में अद्वितीय योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और भावपूर्ण आवाज़ के माध्यम से आशा भोसले ने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उन्होंने करोड़ों श्रोताओं के दिलों में अपनी विशेष पहचान बनाई, जो हमेशा अमर रहेगी।
पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनका योगदान केवल संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को भी निरंतर प्रेरित किया है।
शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।















































