खरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानिगुड़ा इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है, जहां 13 अप्रैल से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ है। इस पावन अवसर पर खरसिया के लोकप्रिय छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने कथा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

इस दिव्य कथा का वाचन सुप्रसिद्ध साध्वी श्री राधिका किशोरी जी द्वारा किया जा रहा है, जो पावन तीर्थराज प्रयाग और श्रीधाम अयोध्या से पधारी हैं। उनके मुखारविंद से प्रस्फुटित हो रही श्रीराम कथा श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दे रही है।

कथा का यह आयोजन 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में डूब रहे हैं। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है, जहां हर ओर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
ग्राम रानिगुड़ा में आयोजित यह श्रीराम कथा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनी हुई है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का भी प्रतीक बनकर उभर रही है। आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों को बहुत बहुत बधाई ,,,धन्यवाद ,,,साधुवाद,,,शुभकामनाएं














































