CG Crime News Woman Murder: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दर्दनाक और झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ महिला की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
CG Crime News Woman Murder: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दर्दनाक और झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ महिला की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतनी नहीं उसका सिर भी कुचल दिया। जिससे उसकी पहचान न हो सके। जांच के दौरान मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल भी मिली। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
रिंग रोड किनारे मिला शव
शुक्रवार सुबह महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान में महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
सिर कुचला, गला रेता फिर..
शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। और उसका सिर बुरी तरह कुचला गया है। इतना ही नहीं, मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिलने से दरिंदगी की आशंका और गहरा गई है। पुलिस को शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।
पहचान छिपाने की कोशिश
महिला का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया है, जिससे उसकी पहचान न हो सके। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। Rajesh Agrawal (एसएसपी) सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिसमें महिला को किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया है, जिससे संदिग्ध की तलाश तेज कर दी गई है।
पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का खुलासा हो सकेगा।















































