राशन कार्ड eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। 5 साल से ऊपर के सभी लाभार्थियों को समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर राशन और अन्य सरकारी लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।
Ration Card eKYC: राशन कार्ड धारकों के लिए प्रशासन ने अहम निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समय के भीतर eKYC (electronic KYC) पूरा नहीं करने पर राशन और अन्य सरकारी लाभ प्रभावित हो सकते हैं।
eKYC कराना हुआ अनिवार्य
रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (public distribution system) के तहत सभी राशन कार्डधारियों के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के निर्देश के अनुसार 5 साल के कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी लाभार्थियों को ये प्रक्रिया पूरी करनी होगी। खाद्द नागिरक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेस में साफ कहा गया है कि समय-सीमा के भीतर eKYC पूरा करना जरूरी है।
कैसे पूरा करें eKYC की प्रक्रिया
सबसे पहले अपने फोन में “Mera eKYC” (mobile app) Google Play Store से डाउनलोड करें
ऐप इंस्टॉल करने के बाद उसे ओपन करें
अपना राज्य (state) और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें
इसके बाद आधार नंबर (Aadhaar Number) डालें
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें
जरूरत पड़ने पर फेस ऑथेंटिकेशन (face authentication) या फिंगरप्रिंट (fingerprint) करें
सभी जानकारी सही भरने के बाद eKYC सबमिट (submit) कर दें
ध्यान रखने वाली बातें
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है
सही इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए
अगर मोबाइल से eKYC नहीं हो पा रहा है, तो नजदीकी राशन दुकान (ration shop) पर जाकर भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं
प्रशासन की सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर तय समय-सीमा के अंदर eKYC पूरा नहीं किया गया, तो राशन वितरण और अन्य सरकारी सुविधाओं में बाधा आ सकती है। प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय रहते इसे पूरा करें। Mera eKYC App Download
जागरूकता बढ़ाने पर जोर
जिला प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि वे न केवल खुद eKYC कराएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शासन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए सभी को समय पर आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।















































