तमनार चौक में पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ रेड संदिग्ध ट्रक पकड़कर 13 टन से अधिक अवैध कबाड़ बरामद

SHARE:

तमनार चौक में पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ रेड संदिग्ध ट्रक पकड़कर 13 टन से अधिक अवैध कबाड़ बरामद

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन और संग्रहण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्क्रैप से लोड ट्रक को जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तमनार चौक की ओर एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG13 LA 2763 में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच की।

बिना दस्तावेज चल रहा था कबाड़ से भरा ट्रक चालक से पूछताछ में नहीं मिले वैध कागजात

जांच के दौरान ट्रक में लगभग 13 टन 700 किलोग्राम लोहे और टीन का स्क्रैप पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,87,700 रुपये बताई गई है। चालक ने अपना नाम रमेश यादव 40 वर्ष निवासी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश बताया।

चालक से जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक और स्क्रैप दोनों को जब्त कर लिया।

लगभग 10 लाख का ट्रक और लाखों का कबाड़ जब्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने ट्रक जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है, सहित पूरे स्क्रैप को जब्त कर आरोपी रमेश यादव के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में अपराध दर्ज किया है। आरोपी पर धारा 35(क)(ड) BNSS और 303(2) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी का सख्त संदेश अवैध कबाड़ और चोरी की गतिविधियों पर लगातार जारी रहेगा एक्शन

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़, चोरी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई