सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अवैध शराब पर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई

सरिया। अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सरिया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर की गई रेड कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, दिनांक 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डूमरसिंहा में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना सरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।


आरोपी से शराब और नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान आरोपी पीला बाबू यादव पिता चैतराम यादव, उम्र 63 वर्ष, निवासी डूमरसिंहा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये आंकी गई है, तथा 610 रुपये नगद बिक्री राशि बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा अभियान तेज

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और डीएसपी संतोषी ग्रेस के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी है।


पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में सउनि सुमन चौहान, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन सहित थाना सरिया स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई