कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, संदिग्ध कार से अवैध हथियार बरामद
दिनांक 04/04/2026 को सरिया थाना पुलिस द्वारा कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की हुंडई i10 कार (क्रमांक UP 65 DA 5833) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में अवैध हथियार होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया।
तलाशी में एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 18 जिंदा राउंड बरामद, बिना दस्तावेज के किया जा रहा था परिवहन

वाहन की गहन तलाशी में पुलिस ने 01 नग देशी पिस्टल, 02 नग मैगजीन तथा 18 नग जिंदा राउंड बरामद किए। आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हथियार प्रयागराज से ब्लैक में खरीदे थे और वर्तमान में वे जगन्नाथपुरी जाने की बात कह रहे थे।
गाजीपुर और प्रयागराज निवासी दो आरोपी गिरफ्तार, पहचान हुई स्पष्ट
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है
कविराज चौहान पिता कंवल चौहान, उम्र 36 वर्ष, निवासी करंजी थाना भुड़कुड़ा, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)
अजय यादव पिता सुमेर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी पोगहट चक थाना धूमनगंज, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
थाना सरिया में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
इस मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
हुंडई i10 कार सहित सभी सामग्री जब्त, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बरामद देशी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा राउंड तथा प्रयुक्त हुंडई i10 कार को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क की संभावना को देखते हुए आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका रही महत्वपूर्ण
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक भोजराम नट, मोहन गुप्ता, विजय यादव, आरक्षक दिगंबर पटेल, श्रवण टंडन, विमल जांगड़े, नरेंद्र चंद्रा, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल तथा साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी सहित समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















































