*⏩नवल कनेर बने रायगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री।*
*⏩ मीडिया प्रभारी अमित साहू सहित साथियों ने दी बधाई, क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल, बधाई एवं शुभकामनाएं दौर जारी*



*खरसिया/ जिला भाजपा रायगढ़ के अध्यक्ष अरूणधर दीवान के नेतृत्व में जिला में सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा में गठन तेजी से जारी है इसी कड़ी में युवा भाजपा नेता भाई नवल कनेर को जिला भाजपा रायगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री बनाया गया है। जिससे नवल कनेर के चाहने वालों में हर्ष का माहौल व्याप्त है, आप को बता दे विगत खरसिया विधानसभा चुनाव नवल कनेर ने प्रत्याशी महेश साहू के चुनाव प्रचार में बहुत मेहनत और लगन से कार्य किया था।*
*▪️ नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री नवल कनेर के खरसिया नगर प्रवास के दौरान जिला भाजपा रायगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी अमित साहू, भाजपा नेता दिनेश नायडू, युवा नेता राकेश घृतलहरे, मोनू केसरी, कैलाश चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।*










































