*⏩अनुसूचित जनजाति मोर्चा चपले मंडल अध्यक्ष बने मन्नू लाल राठिया।*
*⏩ युवा भाजपा नेता अमित साहू सहित क्षेत्र वासियों ने दी बधाई।*


*खरसिया/ भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़, खरसिया विधानसभा क्षेत्र, अनुसूचित जनजाति मोर्चा चपले मंडल अध्यक्ष मन्नू लाल राठिया बने। जिससे चपले मंडल सहित खरसिया विधानसभा क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, मन्नूलाल राठिया भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के साथ ही धार्मिक सामाजिक कार्यकर्ता भी इन्होंने एक माह पूर्व ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के माता श्री स्व हीराबेन मोदी जी के स्मृति में शिव महापुराण का भव्य आयोजन करवाया था जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य विभाग के मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी गण कथा श्रवण करने पहुंचे थे।*
*▪️खरसिया विधानसभा भाजपा मीडिया प्रभारी अमित साहू ने मन्नू लाल राठिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त कि है पार्टी के रीति नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाते हुए, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को लेकर कार्य करते हुये, एक सफल दायित्व का निर्वहन करेंगे…।*
*▪️साथ ही मन्नू लाल राठिया के अनेक चाहने वालों ने भेंट मुलाकात कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं एवं हर्ष व्यक्त की व चपलें मंडल सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है।*










































