दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, महंगाई भत्ता-राहत 2% बढ़ी

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। नई दरें 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी।

5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों तथा पेंशनरों की मासिक आय में राहत मिलेगी।

सरकार पर 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। वहीं, सालाना आधार पर सरकार को करीब 432 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

मुख्यमंत्री बोले- कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई