महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीतने वाली नीरू ढांडा को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और स्वर्णिम उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीरू ढांडा को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरू ढांडा की यह उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय है।
मेहनत और संकल्प से बढ़ाया देश का मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरू ढांडा ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका प्रदर्शन देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की निरंतर बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए भी शुभकामनाएं दीं।






























