बिलासपुर। शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
जांच प्रतिवेदन में संबंधित पटवारी के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने निलंबन का आदेश जारी किया।
राजस्व कार्य में रिश्वत लेने से जुड़े इस मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई से सरकारी कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और सेवा आचरण का पालन करने का स्पष्ट संदेश गया है।





























