Sarangarh Park News : सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95.30 लाख रुपये मंजूर

SHARE:

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए स्वीकृति आदेश

सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में नए उद्यान (पार्क) के निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 95 लाख 30 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री की घोषणा का हुआ क्रियान्वयन

यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की गई घोषणा के अनुपालन में दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग के संचालनालय ने राशि स्वीकृत करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

समय-सीमा और गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उद्यान निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि नगरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हो सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई