Jagannath Rath Yatra 2026 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं, कहा- भगवान जगन्नाथ का संदेश देता है समरसता और सेवा का भाव

SHARE:

रथयात्रा को भारतीय संस्कृति, आस्था और लोक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व बताया

रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रथयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और लोक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

भगवान जगन्नाथ का जीवन सेवा और लोककल्याण की प्रेरणा

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ का जीवन समरसता, सेवा, करुणा और लोककल्याण की भावना से प्रेरित रहा है। उनका संदेश सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सदैव प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, सेवा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है।

बचपन से रथयात्रा में होते रहे हैं सहभागी

अपनी भावनाएं साझा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि उनके गांव में भगवान श्री जगन्नाथ का मंदिर है और बचपन से ही वे गांववासियों के साथ रथयात्रा में शामिल होते आए हैं। उन्होंने कहा कि इस परंपरा से जुड़ना उनके लिए श्रद्धा और आस्था का विषय रहा है।

प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना

श्री चौधरी ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमें समानता, सद्भाव और जनसेवा का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा प्रदेश और देश निरंतर विकास एवं जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई