GPF Annual Account 2025-26 : छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि वार्षिक लेखा पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SHARE:

महालेखाकार कार्यालय और ई-कोष वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ वार्षिक लेखा विवरण

रायपुर। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी और कर्मचारी अपनी भविष्य निधि की वार्षिक लेखा पर्ची राज्य शासन से प्राप्त आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

विभागीय वेबसाइट और ई-कोष पोर्टल पर उपलब्ध

उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के GPF Annual Account 2025-26 की वार्षिक लेखा पर्ची कार्यालय प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ रायपुर की विभागीय वेबसाइट और राज्य शासन के ई-कोष पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

अभिदातागण अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं।

डिजिलॉकर पर भी मिलेगा विवरण

वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा विवरण अब डिजिलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे कर्मचारी डिजिटल माध्यम से अपनी भविष्य निधि संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकेंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई