रायगढ़ :सुपा मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री श्री विद्या नंद प्रधान जी से मिलने पहुंचे खरसिया छाया विधायक महेश साहू जी

SHARE:

रायगढ़। सुपा मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री श्री विद्या नंद प्रधान जी के अस्वस्थ होने की सूचना पर खरसिया के छाया विधायक श्री महेश साहू जी उनसे मुलाकात करने रायगढ़ स्थित एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व महामंत्री का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से भी चर्चा की।

इस दौरान श्री महेश साहू जी,श्री हितेश सोनू द्विवेदी जी,श्री श्याम सुन्दर पटेल जी,श्री किशन डनसेना जी ने विद्या नंद प्रधान जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों से भी मुलाकात की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्री विद्या नंद प्रधान जी क्षेत्र के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, जिनके स्वस्थ होने की कामना पूरे क्षेत्रवासी कर रहे हैं।

अस्पताल परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी पूर्व महामंत्री के जल्द स्वस्थ होकर अपने दायित्व पर पुनः सक्रिय होने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्री विद्या नंद प्रधान जी का इलाज रायगढ़ के एपेक्स हॉस्पिटल में जारी है और उनकी स्थिति अभी बहुत ही बेहतरीन सुधार में है l पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी बनी हुई है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई