रायपुर में ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ को मिला बल, शुभांगी आपटे ने जर्नलिस्ट यूनियन को बांटी कपड़े की थैलियां

SHARE:

डूंडा स्थित यूनियन कार्यालय में सामाजिक पहल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ के तहत एक सार्थक पहल देखने को मिली। वनबंधु परिषद की वन यात्रा सह प्रभारी एवं नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आपटे ने डूंडा स्थित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कपड़े की थैलियों का वितरण किया।


संजय आपटे के साथ मिलकर अभियान को दिया विस्तार, लोगों को किया जागरूक

इस दौरान उनके साथ संजय आपटे भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सामाजिक अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। दोनों ने मिलकर उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


यूनियन पदाधिकारियों और कंपनी स्टाफ को भेंट की कपड़े की थैलियां

कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव तिलका साहू, स्वाति पांडा सहित जीटीएम एक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संकल्प गौतम और कंपनी स्टाफ को कपड़े की थैलियां भेंट की गईं।


भारत माता का तैल चित्र भेंट, देशभक्ति नारों से गूंजा परिसर

इस अवसर पर शुभांगी आपटे ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष को भारत माता का तैल चित्र भी भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।


यूनियन ने की पहल की सराहना, 100 थैलियां देने का किया ऐलान

कार्यक्रम के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने शुभांगी आपटे के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यूनियन की ओर से 100 कपड़े की थैलियां प्रदान करने की घोषणा की।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई