▪️ग्राम चपले में सामुदायिक भवन का और दर्रामुड़ा में सीसी सड़क का हुआ भूमिपूजन, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि।

खरसिया। ग्राम चपले में आज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का एवं दर्रामुड़ा मे सड़क निर्माण का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे साथ मे छाया विधायक खरसिया महेश साहू जी खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग जी जिला पंचायत सदस्य सतबाई पटेल जी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल जी मण्डल अध्यक्ष पवन पटेल जिला उपाध्यक्ष खेम साहू पुरुषोत्तम पटेल सुलोचना कंवर सरपंच ग्राम पंचायत चपले उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चपले मंडल के जनप्रतिनिधि,ग्रामीणजन एवं आसपास के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात सांसद राधेश्याम राठिया ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा। और सड़क निर्माण से आवागमन मे शुलभ साबित होगा
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इस तरह की योजनाएं गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए।
इस अवसर पर इस अवसर पर दयाशंकर दर्शन, दिनेश पटेल, लकेश्वर चौहान, महामंत्री चपले मंडल देवीनाथ पटेल, चुनामणि यादव, दिनेश नायडू, सुरेन्द्र पटेल, पत्रकार डिग्री लाल सिदार, अमित साहू मीडिया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए इस पहल को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।















































