खरसिया/चपले। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज सीसी रोड निर्माण एवं बोर खनन कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सांसद राठिया ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। यह कार्य जिला पंचायत सदस्य के 15वें वित्त आयोग की निधि से स्वीकृत किया गया है, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
सांसद राठिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, वहीं बोर खनन कार्य से गांव में पेयजल की समस्या का समाधान होगा।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, सरपंच सुरेश कुमार राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, जोबी मंडल अध्यक्ष छेदुराम राठिया, महामंत्री लकेश्वर चौहान, जिला पदाधिकारी शशि राठौर, खेम साहू, अमित साहू मीडिया, दयाशंकर दर्शन, दिनेश पटेल, लकेश्वर चौहान, महामंत्री चपले मंडल देवीनाथ पटेल, चुनामणि यादव, दिनेश नायडू, सुरेन्द्र पटेल, पत्रकार डिग्री लाल सिदार, पंच श्रीमती सतरूपा पटेल, प्रेमलता पटेल, शोभाराम नायक, दिगंबर पटेल, उमाशंकर पटेल, वेद प्रकाश पटेल, शिवचरण पटेल, अशोक निषाद, बीरेंद्र निषाद सहित खरसिया विधानसभा क्षेत्र व चपलें मंडल के समस्त पदाधिकारी गण, कार्यकर्तागण सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गण की गरिमामई उपस्थिति रही।
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा।















































