Ganja Smuggling Sarangarh : उड़ीसा से गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, कार सहित 3.60 लाख का सामान जब्त

SHARE:

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से कार के जरिए अवैध गांजा लेकर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, कार और मोबाइल सहित कुल 3 लाख 60 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी

पुलिस के अनुसार थाना सरिया को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार (CG 10 NB 5290) में सवार व्यक्ति उड़ीसा के कुमो से ग्राम केनाभांठा और कंठीपाली मार्ग होते हुए सारंगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कंठीपाली अटल चौक के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर जांच शुरू की।

कार की सीट के नीचे मिला गांजा

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम गोपाल साहू (27 वर्ष), निवासी कपिस्दा ‘ब’, थाना सारंगढ़ बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर कार की बीच वाली सीट के नीचे खाकी टेप से लिपटे 5 पैकेट अवैध गांजा बरामद किए गए।

20 हजार रुपये में खरीदा था गांजा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उड़ीसा के जयपुर निवासी अर्जुन से 20 हजार रुपये में गांजा खरीदा था और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने के उद्देश्य से सारंगढ़ ला रहा था।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, वैगनआर कार और रियलमी मोबाइल जब्त किया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3.60 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई