बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: पीएम मोदी

SHARE:

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य की टीएमसी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कूच बिहार के ब्रिगेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब न्यायिक अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो टीएमसी शासन में आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? मालदा में न्यायिक अधिकारियों का घेराव टीएमसी के ‘महा जंगलराज’ का उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल की न्याय व्यवस्था को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी सरकार से बंगाल की जनता की सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकते.’’

पीएम ने कहा कि टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर गया है, पूरा बंगाल ‘बदलाव’ की गूंज से गूंज रहा है. उन्होंने कहा, टीएमसी की कट मनी संस्कृति और ‘भोय’ का मुकाबला करने के लिए, लोगों के पास बीजेपी का ‘भरोसा’ है.

साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मतदान के दिन टीएमसी के गुंडे आपको डराने-धमकाने की कोशिश करें, तो कानून पर भरोसा रखें, चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा किए गए सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से निकली परिवर्तन यात्रा को लेकर जनता का उत्साह देखकर पूरी टीएमसी सिंडिकेट डर गई है.

टीएमसी ने बंगाल की प्रगति को नष्ट कर दिया है और राज्य को पिछड़ने पर मजबूर कर दिया है, लोगों की औसत आय में गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि ‘टीएमसी ने राज्य की प्रगति को बर्बाद कर पिछड़ने पर मजबूर कर दिया है, इसी वजह से लोगों की औसत आय में गिरावट आई है. टीएमसी नेता एसएससी घोटाले में शामिल थे, उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए राज्य को बर्बाद किया और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बजट सत्र को इसलिए बढ़ाया गया है, ताकि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून लागू किया जा सके, लोकसभा की सीटें बढ़ाई जाएंगी. मोदी ने सत्ताधारी तृणमूल पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी आरोप लगाए, और कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जानबूझकर रुकावट डाली है. उन्होंने दावा किया कि एसआईटी के काम में रुकावट डाली गई, जिससे सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा.

उन्होंने संदेशखाली की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि एक बार बंगाल में भाजपा की सरकार आ गई, तो महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी. इस वादे के साथ, उन्होंने अच्छे शासन, नौकरी बनाने और ‘आत्मनिर्भर बांग्ला’ के लिए अपना विज़न बताया.

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई