सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री से की आत्मीय मुलाकात, सनातन धर्म और जनसेवा पर हुई चर्चा।

SHARE:

कोरबा : बाकिमोंगरा में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान पेंडरवा धाम के पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने बागेश्वर धाम के पर्चा वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बाबा अजय उपाध्याय अपने परिवार एवं शिष्यों के साथ उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात का माहौल अत्यंत आत्मीय और आध्यात्मिक रहा।

बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने मुलाकात को बहुत अच्छा बताते हुए कहा कि पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी उनके बड़े भाई समान हैं और दोनों ही सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र एवं जनसेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी और माँ संतोषी की कृपा से वे जनजागरूकता, लोगों की समस्याओं के समाधान और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, हिंदू समाज को संगठित करने और लोगों को धर्म एवं संस्कार से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। दोनों संतों की इस मुलाकात को सनातन धर्म के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

राम कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई