Sushasan Tihar 2026: छोटे मुड़पार पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

SHARE:

खरसिया। राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत छोटे मुड़पार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि तथा आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जाना जमीनी हालात

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों को मिला लाभ

सुशासन तिहार के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए।

मंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी राठिया, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहीं प्रशासनिक अमले में जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे, सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत, एसडीएम प्रवीण तिवारी, जनपद सीईओ पवन पटेल, एसडीओपी प्रभात पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सुशासन तिहार को मिली ग्रामीणों की सराहना

ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला है। शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक तत्परता के बीच संपन्न हुआ यह कार्यक्रम शासन की जनोन्मुखी और जवाबदेह कार्यशैली का उदाहरण बनकर सामने आया।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई