मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम कुंभ कल्प, शिवरीनारायण मेला एवं सिरपुर महोत्सव के लिए प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

SHARE:

माघपूर्णिमा से शुरू होंगे छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 01 फरवरी से माघपूर्णिमा के अवसर पर प्रारंभ हो रहे राजिम कुंभ कल्प, शिवरीनारायण मेला और सिरपुर महोत्सव के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजिम कुंभ कल्प में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प राज्यवासियों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इसकी ऐतिहासिक पहचान और गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राजिम माघी पुन्नी मेला को पुनः ‘राजिम कुंभ कल्प’ का नाम दिया गया है।

कार्यक्रम और आयोजन की रूपरेखा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 01 फरवरी माघपूर्णिमा से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक किया जाएगा। इस दौरान पुण्य स्नान, साधु-संतों के प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से इन पवित्र और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई