हरीश दुहन को WCL का अतिरिक्त प्रभार, SECL में भू-अधिग्रहण और उत्पादन में मिली बड़ी सफलता

SHARE:


SECL अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को WCL CMD का अतिरिक्त प्रभार

बिलासपुर । कोयला मंत्रालय, भारत सरकार ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार, हरीश दुहन यह जिम्मेदारी 01 फरवरी 2026 से संभालेंगे। यह अतिरिक्त प्रभार प्रारंभिक रूप से तीन माह या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

SECL की मेगा परियोजनाओं में भू-अधिग्रहण और उत्पादन में प्रगति

SECL की मेगा परियोजनाओं में भू-अधिग्रहण की समस्या लंबे समय से चुनौती रही है, लेकिन अप्रैल 2025 से अब तक 250 हेक्टेयर से अधिक भूमि का कब्जा प्राप्त किया गया है, जिससे कंपनी की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय मजबूती आई है।

अनुभव का लाभ दोनों कंपनियों को

WCL का अतिरिक्त प्रभार मिलने से हरीश दुहन के व्यापक अनुभव का लाभ दोनों प्रमुख कोल कंपनियों को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दुहन ने 27 मार्च 2025 को SECL के सीएमडी का कार्यभार संभाला था और उनके नेतृत्व में SECL ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं।

खदानों में सुरक्षा और दक्षता में सुधार

SECL, हरीश दुहन के मार्गदर्शन में, भूमिगत खदानों में पेस्ट-फिल तकनीक अपनाने वाली देश की पहली कोल पीएसयू बनी है। इस तकनीक से खनन के दौरान सुरक्षा बढ़ती है और उत्पादन की दक्षता में सुधार आता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई