वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2026-27

SHARE:



केंद्र सरकार का 2026-27 का बजट पेश करने का दिन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। इस बार के बजट में विशेषज्ञों और बाजार विश्लेषकों के अनुसार रक्षा क्षेत्र, बुनियादी ढांचा विकास, पूंजीगत व्यय (कैपेक्स), बिजली क्षेत्र और किफायती आवास पर विशेष ध्यान देने की संभावना है।

सामाजिक कल्याण और वित्तीय अनुशासन का संतुलन

विशेषज्ञ मानते हैं कि सरकार इस बार सामाजिक कल्याण योजनाओं और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन साधने का प्रयास करेगी। वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच नीति निर्धारकों के सामने आर्थिक विकास को गति देने और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखने की चुनौती होगी।

राजकोषीय सुधार और घाटे में कमी

सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के मार्ग पर बनी रहेगी। कोविड-काल में जहां राजकोषीय घाटा 9.2% तक पहुंच गया था, उसे घटाकर वित्त वर्ष 2025-26 में अनुमानित 4.4% तक लाया गया है। इस बजट से उम्मीद है कि निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई