सक्ती में खेलो इंडिया मशाल रथ की शुरुआत, युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास

SHARE:

सक्ती, छत्तीसगढ़। भारत सरकार के खेल प्रोत्साहन और फिट इंडिया अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निकाले गए खेलो इंडिया मशाल रथ का स्वागत सक्ती में किया गया। कलेक्टोरेट परिसर के सामने मशाल रथ को अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और अपर कलेक्टर बालेश्वर राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।


खेलो इंडिया रथ के माध्यम से युवाओं में खेलों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास

यह मशाल रथ सक्ती नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खेलो इंडिया लघु केंद्र रगजा पहुंचेगी। वहां खेलों के प्रति युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सक्ती जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना बताया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई