सक्ती जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पुलिस ने 24 घंटे पेट्रोलिंग जारी रखी

SHARE:

सक्ती, छत्तीसगढ़। सक्ती जिले में धान खरीदी को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गए हैं। किसानों के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों प्रशासनिक इकाइयों ने संयुक्त निगरानी और 24 घंटे पेट्रोलिंग के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू की है।


पुलिस की सतत निगरानी से बनी सुरक्षा और व्यवस्था

धान खरीदी केंद्रों पर जिला प्रशासन के अधिकारी नियमित और आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है। केंद्रों पर लगातार निगरानी से अव्यवस्था, बिचौलियों की सक्रियता और अवैध लेन-देन में कमी आई है। किसानों को सुरक्षित, शांत और निर्बाध वातावरण में धान बेचने का अवसर मिल रहा है।


सीसीटीवी, टोकन सत्यापन और रजिस्टर जांच से पारदर्शिता सुनिश्चित

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी निगरानी, टोकन सत्यापन, रजिस्टर जांच, धान की गुणवत्ता, वजन, भंडारण और परिवहन प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी हुई है। इसका उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया में अनुशासन और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।


प्रशासन का स्पष्ट संदेश: नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने दो-टूक चेतावनी दी है कि धान खरीदी में अनियमितता, भ्रष्टाचार, लापरवाही या नियम उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

किसानों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत प्रशासन, पुलिस या कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 पर सूचना दें।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई