सक्ती जिले के तीन उत्कृष्ट सदस्यों का रायपुर में आयोजित राजभवन स्वागत समारोह में हुआ सम्मान

SHARE:

सक्ती, छत्तीसगढ़। 26 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोक भवन में सायंकालीन स्वागत समारोह (एट होम) का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त 38 उत्कृष्ट सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सक्ती जिले से तीन विशिष्ट सदस्यों—राधेलाल भारद्वाज (पिता शहीद दीपक भारद्वाज, एसआई), शैलकुमार पांडेय (प्रधान पाठक, राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरण संरक्षण कार्य) और कु एडविना कांत (69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025-26, लखनऊ में एथलेटिक्स)—को चयनित किया गया।


जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल सहित सभी सम्मानित सदस्यों ने लिया भाग

सक्ती जिले के जिला नोडल अधिकारी राकेश अग्रवाल भी इस समारोह में उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम रमन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी चयनित सदस्यों से परिचय किया और उन्हें ससम्मान भोज में आमंत्रित किया। समारोह के दौरान सभी सम्मानित सदस्यों के साथ फोटो सेशन भी किया गया।


जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर कलेक्टर विकास तोपनो, अपर कलेक्टर बी. लकड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदनी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल और बी.आर.सी. जी.आर. दिनकर ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई