IPL Auction 2026 Live Updates: मिनी ऑक्शन की शुरुआत, 77 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

SHARE:

IPL 2026 Auction Live: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरीना में शुरू हो गई है. ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. जिसमें से कुल 77 प्लेयर्स का नाम फाइनल किया जाएगा.

इन खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली

कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है. वहीं केकेआर ने ही मथीशा पथिराना को 18 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा. अनकैप्ड प्रशांत वीर पर सीएसके ने 14.20 करोड़ की आखिरी बोली लगाई और अपने साथ जोड़ा. वहीं, वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा. जबकि रवि विश्नोई को राजस्थान ने 7.20 करोड़ में खरीदा है. अनकैप्ड प्लेयर आकिब डार को दिल्ली ने 8.40 करोड़ में खरीदा है. पृथ्वी शॉ और सरफराज खान और रचिन रविंद्र अनसोल्ड रहे हैं.

आईपीएल इतिहास में अबतक सबसे महंगी बोली ऋषभ पंत लगी है. उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा था. क्या आज नीलामी में उनका ये रिकॉर्ड टूटेगा.

आईपीएल नीलामी में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स (64.3 करोड़ रुपये) हैं. उधर चेन्नई सुपर किंग्स के पास पर्स में 43.4 करोड़ रुपये हैं, जो दूसरा सर्वाधिक है. ऑक्शन में सबसे कम पर्स मुंबई इंडियंस (2.75 करोड़) के पास है.

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई