⏩आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ करे दीपोत्सव का आयोजन।
⏩सरस्वती शिशु मंदिर दीप वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अरुणधर दीवान।

घरघोड़ा/ सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा में आयोजित दीप वितरण कार्यक्रम में रायगढ़ भाजपा के सक्रिय जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा-अर्चना के पश्चात स्थानीय कुम्हार भाइयों का तिलक व मिष्ठान देकर सम्मान किया गया, तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा भैया-बहनों और अभिभावकों को दीप वितरण किया गया।
अरुणधर ने बताया की यह पहल आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय कुम्हारों के प्रोत्साहन की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित होगा।
इस अवसर पर अरुणधर दीवान ने विद्यालय परिवार, आचार्यगण एवं आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।














































