▪️मुख्यमंत्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल।

रायपुर/ धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल टंक राम वर्मा, केदार कश्यप,सहित अन्य विधायक मंत्रीगण, गणमान्यजन उपस्थित थे।















































