Raigarh Industrial Accident : तराइमाल एनआरबीएस प्लांट में हादसा, एचआर प्रमुख संजय त्रिपाठी की मौत

SHARE:

प्लांट परिसर में हुई दुर्घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में शोक, पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराइमाल स्थित एनआरबीएस (एनआरबीसी) प्लांट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्लांट परिसर में हुई अप्रत्याशित दुर्घटना में कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कंपनी प्रबंधन ने जारी किया आधिकारिक पक्ष

घटना को लेकर फैल रही विभिन्न चर्चाओं के बीच कंपनी प्रबंधन ने भी अपना आधिकारिक पक्ष स्पष्ट किया है। प्रबंधन ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही सामने आएगी और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र में शोक की लहर

संजय त्रिपाठी के निधन से कंपनी कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। सहकर्मियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई