Operation Ankush Raigarh : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार

SHARE:

पुसौर और पूंजीपथरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नगदी, बाइक, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश (Operation Ankush Raigarh)” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुसौर और पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।

ग्राम कठली में खुड़खुड़िया जुआ फड़ पर पड़ी रेड

17 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि दिनेश कुमार चौधरी (35 वर्ष), उमाकांत निषाद (25 वर्ष) एवं कमलेश निषाद (19 वर्ष), निवासी ग्राम कठली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

नगदी, बाइक और मोबाइल जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) सामग्री जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पूंजीपथरा में भी दो जुआरी पकड़े गए

इसी अभियान के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ भी जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान जारी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन अंकुश” लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई