NEET 2026 Result : रायगढ़ की गुंजन मिरानिया ने ऑल इंडिया में हासिल की 947वीं रैंक, जिले का बढ़ाया गौरव

SHARE:

बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी, ओपी जिंदल स्कूल की छात्रा ने रचा सफलता का इतिहास

रायगढ़। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा गुंजन मिरानिया ने NEET 2026 के घोषित परिणामों में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 947 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रायगढ़ शहर बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

घर पर रहकर की नीट की तैयारी

गुंजन ने नीट परीक्षा की तैयारी बिना किसी बाहरी कोचिंग के घर पर रहकर ही की। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है। गुंजन शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही हैं।

ओपी जिंदल स्कूल में रही टॉपर

गुंजन ओ.पी. जिंदल स्कूल रायगढ़ की नियमित छात्रा रही हैं। उन्होंने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं वर्ष 2026 में आयोजित बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

गुंजन मिरानिया गौरी शंकर मंदिर रोड निवासी आयकर अधिवक्ता मनोज मिरानिया की सुपुत्री हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने बनोरा वाले बाबाजी के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिजनों के सहयोग को दिया है।

गुंजन की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई