Kharsia Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

SHARE:

उल्दा मेन रोड पर हुआ हादसा, लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप; खरसिया पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परसकोल से बरगढ़ जा रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसकोल निवासी हीरालाल श्रीवास (23 वर्ष) ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 9 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उसका बड़ा भाई किशन श्रीवास बाइक से किसी काम के सिलसिले में परसकोल से बरगढ़ की ओर जा रहा था।

इसी दौरान ग्राम उल्दा मेन रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सिर और आंख के पास आई गंभीर चोट

हादसे में किशन श्रीवास के सिर के पिछले हिस्से और बाईं आंख के पास गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उपचार के बाद 10 जुलाई को परिजनों ने खरसिया थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई