राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 73वें संविधान संशोधन के बाद पंचायत व्यवस्था ने गांवों को विकास की असली शक्ति दी है।
उन्होंने कहा कि आज गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कार्यों में पंचायतों की भूमिका बेहद अहम हो गई है।
छाया विधायक महेश साहू ने लोगों से अपील की कि वे पंचायत व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाएं, क्योंकि मजबूत गांव ही मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।














































