नगरदा में विद्यालय प्रवेश उत्सव संपन्न, डॉ. खिलावन साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताया

SHARE:

सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पूर्व विधायक एवं Bharatiya Janata Party पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री Khilawan Sahu के मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की दी प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Khilawan Sahu ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने और माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

सरकार की शैक्षणिक योजनाओं की दी जानकारी

Khilawan Sahu ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जनप्रतिनिधि, अभिभावक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नगरदा के सरपंच Bombey Lal Yadav, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष Vinod Jaiswal, पूर्व उपसरपंच सुफल राम बरेठ, करम सिंह कंवर, पंच सियाराम साहू, संतोष दास महंत, प्राचार्य छतराम सिदार सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई