छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर टकराव के आसार

SHARE:

रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को बुलाया गया है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

महिला आरक्षण पर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सत्ता पक्ष भाजपा निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसे लेकर सदन में तीखी बहस होने के संकेत हैं।

कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, विरोध के संकेत
वहीं कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इस प्रस्ताव का सदन में जोरदार विरोध करेगी। पार्टी का कहना है कि वह अपने पक्ष में ठोस तर्क और तथ्य पेश करेगी।

सत्र को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
एक दिन के इस विशेष सत्र को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, जहां महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment