▪️27अप्रेल को सुबह 10बजे राष्ट्रपति के नाम प्रार्थना पत्र SDM साहब को सौंपा जायेगा।
खरसिया/ गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान के पावन उद्देश्य को लेकर आदेश सोनी, अजय सिंह राजपूत एवं प्रवीण राठौर का खरसिया नगर में आगमन हुआ। आगामी 27 अप्रेल को गौ सम्मान आह्वान के लिऐ भव्य गौ शोभायात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्रीराम मंदीर में समापन हुआ।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गौभक्त गौसेवक नगरवासी मातृशक्ति ने भाग लिया इस बीच नगर के मुख्य चौराहों पर आदेश सोनी जी के द्वारा जागरुकता संदेश पढ़ा गया एवं सभी नगरवासियों ने अनुरोध किया गया आगामी 27 अप्रेल को सुबह 10 बजे सभी को एकत्रित होकर भजन कीर्तन करते हुए तहसील आफिस पहुंचना है, और देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपना है।

समापन समारोह श्री राम मंदीर में संत श्री त्रिवेणी महराज जी के आशिष वचन प्राप्त हुआ और गौमाता कि महिमा के बारे में सभी को बताया एवं स्पष्ट शब्दों में कहा भारत देश में गौमाता कि रक्षा सुरक्षा संरक्षण के लिए यह आखरी प्रयास है, इस प्रयास को हम सभी को मिलकर लक्ष्य प्राप्त करना है। अभी प्रतिदिन खरसिया नगर के गौभक्त गौसेवकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और मिस काल वोटीगं के लिए अपील कि जा रही है, खरसिया तहसील से कम से कम 11 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य है, आप सभी नगरवासियों से निवेदन है इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।
आप सभी गौ भक्त गौसेवक सज्जनों एवं मातृशक्ति से विनम्र निवेदन है कि पुण्य कार्यक्रम अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाएं।
स्थान – डभरा रोड बंसल आटो के बगल में गौ सेवा धाम खरसिया

📞 संपर्क सूत्र:
9039963245 / 9179009842 / 7987299654
🚩 आइए, हम सब मिलकर गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के इस पुण्य अभियान में सहभागी बनें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।














































