रायपुर। Vishnu Deo Sai मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने कुल 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों से राज्य में 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में छत्तीसगढ़ तेजी से उभर रहा है और राज्य में निवेशकों के लिए पूरी तरह ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है। इस दौरान उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी मौजूद रहे। Lakhan Lal Dewangan
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के साथ-साथ Japan जापान और South Korea दक्षिण कोरिया में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। सरकार इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज निवेश के लिए देश के सबसे बेहतर राज्यों में शामिल हो चुका है। राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम, आसान प्रक्रियाएं, मजबूत आधारभूत संरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक हब बनने की अपार क्षमता रखता है और 60 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराता है।
डेटा सेंटर से सीमेंट तक, कई क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सात प्रमुख कंपनियों को ‘इन्विटेशन टू इन्वेस्ट’ ऑफर लेटर सौंपे। इनमें डेटा सेंटर, सीमेंट, सेमीकंडक्टर, जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा, टेक्सटाइल, फार्मा और डेयरी जैसे भविष्य के उद्योग शामिल हैं।
सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव HyperNext Data Center Limited HyperNext Data Center Limited की ओर से आया, जिसने छत्तीसगढ़ में भारत का पहला समर्पित Disaster Recovery Data Center Campus स्थापित करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया। इस परियोजना से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और लगभग 250 रोजगार सृजित होंगे।
वहीं Feegrade & Company Private Limited Feegrade & Company ने सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया, जिससे करीब 4,000 रोजगार मिलने की संभावना है।
Nivai Labs Private Limited Nivai Labs ने 1,000 करोड़ रुपये निवेश कर AI, GPU Infrastructure और Semiconductor Assembly से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने की योजना रखी है।
इसके अलावा SG Mart Limited SG Mart Limited ने सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण में 700 करोड़, Sri Saravana Mills Private Limited Sri Saravana Mills ने टेक्सटाइल सेक्टर में 528 करोड़, Kabra Drugs Kabra Drugs ने फार्मा क्षेत्र में 200 करोड़ तथा Dinshaw’s Dairy Foods Private Limited Dinshaw’s Dairy Foods ने डेयरी सेक्टर में 40 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया।
भविष्य के उद्योगों पर फोकस
इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में IT, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, एयरोस्पेस, डिफेंस, GCC और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में विशेष रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री और राज्य प्रतिनिधिमंडल ने Page Industries Page Industries, Delta Electronics Delta Electronics, Axis Energy Axis Energy, Celkon Group Celkon Group और Magnum Wings Magnum Wings जैसी कंपनियों के अधिकारियों से भी चर्चा की।
इसके अलावा Swaminarayan Gurukul स्वामी नारायण गुरुकुल संगठन के प्रतिनिधियों ने रायपुर के टाटीबंध में 650 बेड वाले चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
इस निवेश अभियान को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य में रोजगार, अधोसंरचना और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।















































