4399 दिनों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए मदनेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा, छाया विधायक महेश साहू रहे शामिल

SHARE:

खरसिया। प्रधानमंत्री Narendra Modi नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभालते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। इस विशेष उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण मानते हुए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मदनपुर स्थित मदनेश्वर महादेव शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। कार्यक्रम में छाया विधायक महेश साहू अपने समर्थकों और साथियों के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल को भारत की राजनीतिक स्थिरता और विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर चित्र सेन तिवारी, पीतांबर प्रसाद पटेल, धन साईं पटेल, राम कुमार यादव, प्रशांत यादव, मनोज डंगसेना, मोनू राठौर और राज राठौर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई