खरसिया ब्लॉक अंतर्गत नवागांव में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दिया गया इंटर्नशिप प्रमाण पत्र

SHARE:

विद्यार्थियो को किताबी ज्ञान के साथ साथ कौशल विकास ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक- गायत्री केसरवानी

खरसिया (रायगढ़) ।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवागांव (विकासखंड खरसिया, जिला रायगढ़) में व्यावसायिक पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका गायत्री केसरवानी (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, रायगढ़) उपस्थित रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य आनंद कुमार पटेल द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गायत्री केसरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल को विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, क्योंकि इसके माध्यम से वे किसी संस्थान या उद्योग में जाकर अपने अध्ययन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं। इससे विद्यार्थियों को कार्यस्थल की वास्तविक परिस्थितियों, तकनीकों एवं कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिलती है, जो भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कौशल का उपयोग कर जीवन में आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न संस्थानों में जाकर 10 दिवसीय इंटर्नशिप प्रशिक्षण पूर्ण किया, जिसके उपरांत उन्हें कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण- एफ.तिग्गा, एच.एस.साहू, एल.आर. दर्शन, एन. नागवंशी, टी.एस. चंद्रा, आर. दर्शन, वी. राठिया, एस.पी. गबेल, एस.के. पटेल, जी. पटेल, एन. वर्मा, एस.एस. पटेल, ए. कंवर, के. दीवान, ए. अग्रवाल, ए. कुशवाहा,एन पटेल, के. नायक, जे. नायक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक भोज कुमार राठौर द्वारा किया गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई