रामनवमी: 25 वर्षों की परंपरा निभाने बगिया पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, श्रीरामनवमी महायज्ञ में हुए शामिल

SHARE:

जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय भी उनके साथ मौजूद रहीं. दोनों ने मां दुर्गा की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

सीएम साय ने छत्तीसगढ़वासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह महायज्ञ उनके परिवार की एक परंपरा बन चुका है, जिसे वे पिछले 25 वर्षों से लगातार निभाते आ रहे हैं. इस धार्मिक आयोजन में हर वर्ष दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए.

Ram Navami Maha Yagya

रामनवमी महायज्ञ करते सीएम विष्णुदेव साय और कौशल्या साय 

रामनवमी के इस पावन अवसर पर मैं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करता हूं. बगिया में यह महायज्ञ पिछले 25 वर्षों से हमारी परंपरा का हिस्सा है- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

IG रतनलाल डांगी के निलंबन पर क्या बोले CM?

महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने IG रतनलाल डांगी के निलंबन पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही थी. इन्हीं कारणों के चलते कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है.

Ram Navami Maha Yagya

जशपुर में रामनवमी महायज्ञ

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई