सक्ती : वेदांता पावर प्लांट हादसा में मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजा राशि मिलनी शुरु हो चुकी है. इस हादसे में अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है.जबकि 21 मजदूरों के परिजनों को भुगतान दिया जा चुका है.जबकि 3 मजदूरों के परिजनों को भुगतान मिलना शेष है.यही नहीं घायल 11 सभी मजदूरों को मुआवजा राशि मिल चुकी है. अस्पताल में जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनमें से 3 की हालत गंभीर है जबकि 6 मजदूर अंडर ऑब्जर्वेशन में रखे गए हैं.वहीं
2 मजदूरों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.
हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
कंपनी की ओर से सभी मृतक परिवार को 35-35 लाख और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया गया है. वहीं सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जा रही है. पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार दिए जा रहे हैं.
14 अप्रैल को हुआ था बॉयलर फटने से हादसा
आपको बता दें 14 अप्रैल को सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ पावर प्लांट के अंदर बॉयलर में ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में प्लांट में काम कर रहे 35 कर्मचारी चपेट में आए थे. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 4 मजदूरों ने दम तोड़ दिया था. वहीं 15 मजदूर गंभीर रुप से झुलसे थे. जिनका इलाज बर्न केयर यूनिट में चल रहा था.

प्रबंधन के खिलाफ दर्ज की गई है FIR
हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. कांग्रेस पार्टी ने भी इसे बड़ी लापरवाही करार देते हुए कहा है कि ये उप्पादन क्षमता को बढ़ाने के चक्कर में मजदूरों की जान से खिलवाड़ किया गया.










































