बालोद में मासूम बच्ची का सिर कब्र से गायब होने पर भड़का जनाक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

बालोद जिले के माहुद गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची का सर कब्र से गायब होने को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद-बी में तीन वर्षीय मासूम बच्ची का सर कब्र से गायब हो गया। तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच में हो रही देरी और लापरवाही से नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि, बच्ची का सर की रिपोर्ट लिखाए तीन महीने हो गए. लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने हल्दी चौकी प्रभारी पर धमकाने और शिकायत दबाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

Girl's head missing from grave

पुलिस ने SIT का किया गठन 
ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करने के लिए SIT का गठन किया है। वहीं लगातार बढ़ते डर और बेचैनी के बीच अब ग्रामीण पारंपरिक आस्था ‘आंगा देव’ की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि, उन्हें अब इंसाफ और सुरक्षा दोनों चाहिए।

14 फरवरी को गायब हुआ था बच्ची का सर 
आपको बता दें कि, 14 फरवरी को गांव के श्मशान घाट में दफनाई गई तीन वर्षीय बच्ची प्रिया साहू की कब्र खोदने पर उसका सर धड़ से गायब मिला था। घटनास्थल के पास तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया था। इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई