*⏩नन्हें भविष्य के साथ मनाया गणतंत्र दिवस – स्कूल कार्यक्रमों में शामिल हुए छाया विधायक श्री महेश साहू।*
*⏩खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के स्कूलों में रही सहभागिता*

*_ग्राम गुर्दा_*
ग्राम गुर्दा स्थित स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
_*ग्राम नौरंगपुर*_
ग्राम नौरंगपुर के स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री महेश साहू जी ने झंडा फहराकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के लिए प्रेरित किया।
_*ग्राम मदनपुर*_
ग्राम मदनपुर स्थित विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में श्री महेश साहू जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
*_ग्राम बानीपाथर_*
बानीपाथर के स्कूल कार्यक्रम में श्री महेश साहू जी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
_*ग्राम खैरपाली*_
खैरपाली के विद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होकर उन्होंने बच्चों से संवाद किया और संविधान व लोकतंत्र के महत्व पर अपने विचार रखे।
*_ग्राम नहरपाली_*
नहरपाली के स्कूल कार्यक्रम में श्री महेश साहू जी की उपस्थिति से आयोजन गरिमामय बना। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
गणतंत्र दिवस का यह पर्व गांव-गांव शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर सहयोगी साथीगण श्री परखित डनसेना, श्री मोहन गवेल जी, श्री ओम प्रकाश डनसेना जी, श्री दिनेश नायडू जी, श्री संतोष राठिया जी, अशोक मेहर जी, श्री सोनू हितेश द्विवेदी जी, श्री लूतन डनसेना जी, श्री सुरेन्द्र हारदिह जी, रिंकू महंत जी, विक्की महंत जी, हरिओम पटैल जी, नितेश बरेठ जी उपस्थित रहे।
















































