⏩खरसिया नगर सहित विकासखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों के अलावा शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया।

SHARE:

⏩खरसिया नगर सहित विकासखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों के अलावा शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया।

 

खरसिया/ पूरे भारत देश में आन बान शान से 77 वाॅं गणतंत्र दिवस मनाया गया। वही खरसिया नगर सहित विकासखंड के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के अलावा शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल मैदान परिसर में संपन्न हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने तिरंगा फहराया और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके पश्चात नगर के शैक्षणिक संस्थानों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जाकर पुरस्कृत किया गया। नगर में विभिन्न विभाग प्रमुखों द्वारा अपने कार्यालयों को झालरों से सजाया गया था और अपने अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया, इसी कड़ी में चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने भी पुलिस चौकी प्रांगण में चौकी के सभी पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

विदित हो कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान का निर्माण किया गया था जिसकी याद में भारतवासियों द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। खरसिया में भी देश का 77 वां गणतंत्र पूरे आन बान शान के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय टाउन हाल मैदान में संपन्न हुआ जहां नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल, sdm प्रवीण तिवारी, sdop प्रभात पटेल,Ti राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी अमित तिवारी, beo एल. न. पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, सभी भाजपा नेता, पार्षद गण, सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं सहित सामाजिक कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इसके पश्चात नगर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर बडी संख्या में विद्यालयीन स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई