‘धुरंधर’ के इमोशनल सीन का खुलासा

SHARE:

आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन जैसे कलाकारों की टोली के बीच ‘भाभी जी घर पर हैं’ की गोरी मैम सौम्या टंडन भी हैं। जो रहमान डकैत की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं। पूरी फिल्म में इनके सिर्फ एक सीन की चर्चा हो रही है, जहां पर इन्होंने अक्षय खन्ना को जोरदार थप्पड़ मारा था। अब एक्ट्रेस ने एक्टर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।

सौम्या टंडन ने ‘मिड ड’ से बातचीत में बताया, ‘मुझे अक्षय से बात करने का समय भी नहीं मिला, लेकिन मुझे सच में लगता है कि हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी। पता नहीं कैसे, सिर्फ हमारी आंखों से ही, हम दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती झलक रही थी। मुझे उस कनेक्शन को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि वह अनुभवी एक्टर हैं। वह पूरी तरह से उस किरदार में ढले हुए थे।’

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई